लड़की के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर दूल्हे को दबंगों ने दूल्हे को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात लड़की के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर एक दूल्हे की पिटाई कर दी गई। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए। मारपीट की घटना के बाद काफी देर अफरातफरी मची रही। पीड़ित की शादी चांदी थाना क्षेत्र के एक गांव में होनी थी। शुक्रवार को सभी लोग बारात जाने की तैयारी कर रहे थे। ठीक उसी दौरान यह घटना घट गई। दूसरी ओर जख्मी दूल्हे की बड़ी मां ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी लोग परिछावन कार्यक्रम को लेकर गांव के सिवान पर जा रहे थे कि उसी दौरान बीच रास्ते में गांव का ही एक युवक उनकी घर की लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा और उसका दुपट्टा खींच दिया। जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो आरोपी से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद उस आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंडप के बदले अस्पताल पहुंच गया दूल्हा
मारपीट की घटना के बाद उसे परिवार वाले इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज कराया गया। जख्मी दूल्हे की बड़ी मां ने गांव के ही पप्पू यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर उनके घर की लड़की के साथ छेड़खानी करने व उसका दुपट्टा खींचने और विरोध करने पर दूल्हे की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लग गई है।

 

About Post Author

You may have missed