PATNA : भ्रष्टाचार पर चोट करने वाली ‘कृष्णा अवतार’ का हुआ भव्य मुहूर्त, शूटिंग 10 मार्च से

पटना। भ्रष्टाचार एक ज्वलंत विषय है। इसी विषय पर मशहूर निर्देशक सुधांशु एस त्रिपाठी भोजपुरी फिल्म ‘कृष्णा अवतार’ लेकर आ रहे हैं, जिसका भव्य मुहूर्त बुधवार को राजधानी पटना में संपन्न हुआ। इस मौके पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी, निर्देशक सुधांशु एस त्रिपाठी, अभिनेता कृष्णा ठाकुर, अभिनेत्री सपना सिंह रोहित के साथ छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव, गायक अभिनेता अजित आनंद और गीतकार पवन पांडेय, नितेश सिंह निर्मल, सारेगामा टोन-निरंजन जी उपस्थित रहे।


फिल्म के मुहूर्त के दौरान राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह फिल्म एक बेहद अहम मुद्दे को उठाने वाली है। हम समझते हैं कि भ्रष्टाचार एक सामाजिक बुराई है। इसका हर मंच से विरोध होना चाहिए। वहीं फिल्म के अभिनेता कृष्णा ठाकुर और अभिनेत्री सपना सिंह रोहित ने कहा कि ‘कृष्णा अवतार’ के लिए पूरी कास्ट रेडी है। यह फिल्म हमारे दिल के करीब है। हम लोग मिलकर इस फिल्म के जरिये सार्थक सिनेमा को दर्शकों के सामने ला रहे हैं। फिल्म के निर्देशक सुधांशु एस त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म ‘कृष्णा अवतार’ का निर्माण शिवकल्प एंटरटेनमेंट की प्रस्तुती में हो रहा है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में 10 मार्च से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी बीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी मनीष केदार व्यास और एक्शन मुकेश राठौर का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

About Post Author

You may have missed