बिहार में दूसरी बार बनी महागठबंधन की सरकार : नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी बने डिप्टी सीएम

पटना। बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बन चुकी है। ताजा मिले अपडेट के अनुसार, राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित शपथग्रहण समारोह में 8वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। वही इस मौके पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी है। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार और देश के लिए अच्छा है। सब मीडिया की देन है कि यह दिन देखने को मिला। मीडिया ने पूछा कि जो गलतियां हुई उसे सुधारेंगे तब राबड़ी देवी ने कहा कि सब माफ है। उन्होंने कहा कि सबकों बहुत बहुत शुभकामना।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने मार्च 2000, नवम्बर 2005, नवम्बर 2010, फरवरी 2015, नवम्बर 2015, जुलाई 2017 और नवम्बर 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बुधवार 10 अगस्त 2022 को आज आठवीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि शपथग्रहण के बाद शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल का सत्र बुलाए पर फैसला होगा।

About Post Author

You may have missed