मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ : विरोध करने पर युवक ने 15 दोस्तों के साथ भाई और पिता को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की के भाई और पिता ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने अपने 15 दोस्तों के साथ घर में घुसकर मारपीट की है। लड़की ने पूर्व मेयर के बेटे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि लड़का उसके घर के बाहर आते-जाते गंदे कमेंट करता था। पिता और भाई ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। मामला कल्याणी साहू रोड इलाके का है। छात्रा और उसकी बहन से भी छेड़खानी और मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता और उसके पिता नगर थाना पहुंचे। उसने पूर्व मेयर वर्षा सिंह के बेटे प्रत्यक्ष उर्फ गोलटू और उसके साथियों को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कॉलेज जाने के दौरान करता कमेंट
पीड़िता ने बताया कि आरोपी हमेशा उसके घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहता है। वह कॉलेज जाती है या मार्केट जाती है तो पीछा करता है। भद्दे-भद्दे कमेंट पास करता है। इस पिछले कई दिनों से चल रहा था। वह शुरू में तो इग्नोर कर देती थी। लेकिन, इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ने लगी। उसका घर से निकलना मुश्किल होने लगा था। वही रास्ते में उसने कई बार छेड़खानी भी करने की कोशिश की। जब वह बालकनी में खड़ा होती है तो वह अपने दोस्तों के साथ गली में खड़ा होकर उसके ऊपर कमेंट करता है। तंग आकर उसने अपने पिता से इसकी शिकायत की। जिसका नतीजा ये हुआ कि घर मे घुसकर उसने मारपीट की।

About Post Author

You may have missed