भोजपुर में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में लड़की की गई जान, टोटके के लिए मरे सांप को लेकर घूमते रहे परिजन

मृतका की फाइल फोटो

आरा। भोजपुर में सांप काटने से एक लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों ने सांप को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। फिर मरे हुए सांप को साथ लेकर लड़की के साथ लेकर वैध के पास पहुंचे। लेकिन बच्ची की जान नहीं बच पाई। माना जा रहा है कि लोग टोटके से लड़की के फिर से जिंदा होने की उम्मीद में सांप को साथ रखे हुए थे। घटना जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। जहां शुक्रवार को भोला साव की 12 साल की बेटी नीजू कुमारी को सांप ने काटा था। मौत के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल गए, वहां पोस्टमार्टम होने तक परिजनों ने मरे हुए सांप को अपने साथ रखा। मरे सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वही किशोरी के चाचा जटा साव ने बताया कि नीजू जब घर में खेल रही थी, तभी उसे एक विषैले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद जब उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ तो परिजन उसे वापस गांव ले गए। गांव जाने के बाद कुछ घंटे बीत जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक एक बार फिर बिगड़ गई।
गांव के वैध के पास ले जाने के दौरान तोड़ा दम
इस दौरान परिजनों ने उसे किसी तरह जगा के रखा और इलाज के लिए फिर गांव के वैध के पास लेकर चले गए। उसी दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने मरे सांप के साथ बच्ची के शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। घटना की जानकारी टाउन थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। वही जब तक परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया तब तक मरे सांप को नहीं फेंका। बताया जाता है कि टोटके से बच्ची को फिर से जिंदा करने की उम्मीद थी। मृत किशोरी अपने तीन बहन और दो भाई में तीसरे स्थान पर थी। परिवार में मां सरिता देवी, दो बहन नीशु,लारो और दो भाई धीरज और गोलू है। घटना के बाद बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

About Post Author

You may have missed