BIHAR : छठ महापर्व पर लोगों ने गंगा को साफ रखने का लिया संकल्प

पुल घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान


भागलपुर। गंगा नदी को साफ रखने के लिए देश भर में नमामि गंगे द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को बरारी स्थित पुल घाट पर एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आस्था के महापर्व छठ में गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूक किया गया। विदित हो कि नमामि गंगे योजना को बिहार में नगर निगम, रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज और नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

मौके पर उपस्थित रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज के पब्लिक आउटरीच प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहील सिन्हा ने बताया कि आज हमलोगों ने पुल घाट पर छठ के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने आए सभी श्रद्धालुओं को नमामि गंगे योजना के तहत भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा बिहार में चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और उन्हें नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, पारम्परिक गीत सहित अन्य माध्यमों से उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया। इस जागरूकता अभियान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर गंगा को साफ एवं स्वचछ रखने का संकल्प लिया। सहील ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी को साफ करना है तथा उसे प्रदूषण मुक्त करना है। साथ हीं गंगा नदी के भीतर जैव विविधता को संरक्षण देना है, जिससे विभिन्न जलीय जंतु जैसे मछलियां, डॉल्फिन आदि को संरक्षण मिल सकेगा।

वहीं रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज की इवेंट हेड आयुषी चंद्रा झा ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा घाटों को स्वचछ रखने की एक विशेष मुहिम चलायी जा रही है और इसमें त्योहारों विशेषकर छठ पूजा के दौरान गंगा में प्रवाहित किए जाने वाले पूजा सामग्रियों तथा अन्य प्रदुषण के श्रोतो से गंगा को सुरक्षित रखने का लक्ष्य रखा गया है। भागलपुर सहित बिहार के अन्य गंगा घाटों पर विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed