कैमूर में नाबालिग से गैंगरेप का शर्मनाक मामला : पिता के दोस्त समेत दो लोगों ने बनाया हवस का शिकार, एक आरोपी 60 साल का

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले से नाबालिग लड़की के गैंगरेप की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पीड़िता के पिता के दोस्त समेत दो लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी की उम्र 60 साल से ज्यादा है। महिला थाना पुलिस ने बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। यह वारदात 15 अक्टूबर की रात 10 बजे सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने की। थानाध्यक्ष ने पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर उसने जांच कराने से इंकार कर दिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमा में कहा गया है कि 15 अक्टूबर की रात 10:00 बजे लड़की को उसके पिता के दोस्त ने बुलाया। वह उसे लेकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति के दलान पर गया, जहां बुजुर्ग के साथ मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में गांव के कुछ लोगों ने लड़की के पिता को जानकारी दी। जब उसके परिवार के सदस्य दलान पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। तब दोनों ने लड़की को भगा दिया। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

About Post Author

You may have missed