मोतिहारी में 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, हैवानियत के बाद अपराधियों ने कुएं में फेंका

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ। वारदात के बाद किशोरी को कुएं में फेंक दिया गया था। कुएं में घुटने भर पानी ही था। जिसके कारण उसकी जान बच गई। लड़की पानी में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता 12वीं की छात्रा है। होली की छुट्टी पर वो घर गई थी। वहां से रविवार को मोतिहारी आई थी। खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी। झांककर देखा तो कुएं के अंदर किशोरी दिखी। घटना मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को कुएं से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार किशोरी बार-बार अपना बयान बदल रही है। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि वह डरी हुई हो सकती है। शाम में उससे फिर से पूछताछ की जाएगी। वही महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र से एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। पीड़िता कुछ भी बता नहीं पा रही है। जो भी बोल रही है, उससे अगली बार बदल जा रही है। वह पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उम्र करीब 17 वर्ष हैं। अभी डरी हुई लग रही हैं, शाम में एक बार फिर से उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही पूरी बात सामने आएगी। और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सदर अस्पताल में भर्ती किशोरी का इलाज कर रहे डॉक्टर एस एम सिंह ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप होने की बात कही जा रही है। महिला डॉक्टर से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
होली की छुट्टी पर घर गई थी
जानकारी मिलने पर पीड़िता का मौसेरा भाई सदर अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि पीड़िता इंटर की छात्रा है। मोतिहारी के चांदमारी में भाड़े के रूम में अपनी एक दोस्त के साथ रहकर पढ़ाई करती है। होली की छुट्टी में घर गई थी। रविवार को घर से मोतिहारी आई। शाम चार बजे के आसपास पीड़िता की सहेली ने उसकी मां को फोन कर बताया कि वो कमरे पर नहीं है। कहीं चली गई है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पीड़िता के पिता और भाई यहां नहीं है। पिता नेपाल में काम करता है।

About Post Author

You may have missed