नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मिलेगा मुफ्त अनाज : अश्विनी चौबे

  • राज्यों के ऊपर से वैक्सीनेशन का भार खत्म, कोविड-19 के विरुद्ध अभियान को मिलेगा और अधिक बल

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हैं। कोरोना के संक्रमण काल में वैक्सीनेशन की गति को और अधिक तीव्र करने एवं गरीबों तक मुफ्त अनाज की व्यवस्था दीपावली तक आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। देश के प्रत्येक राज्य के ऊपर से वैक्सीनेशन के खर्च का भार खत्म कर दिया गया है। इस निर्णय से सभी राज्यों को कोविड के विरुद्ध अभियान में बल मिलेगा। साथ ही अपने नागरिकों को अन्य सुविधाएं देने में आसानी होगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि अब वैक्सीन के लिए किसी भी राज्य सरकार को कुछ खर्च नहीं करना होगा। अब देश के सभी लोगों को केंद्र सरकार मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी।
कहा कि 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। महामारी के इस समय में सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ उसका साथी बनकर खड़ी है। नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को, हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा।

About Post Author

You may have missed