नई सरकार के गठन के बाद आज शाम 5 बजे होगी पहली कैबिनेट बैठक, विधानमंडल सत्र बुलाए जाने पर होगा निर्णय

पटना। बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद खास रहा। बिहार की राजनीति के गेम चेंजर माने जाने वाले नीतीश कुमार ने आज पटना के राजभवन में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम नीतीश के साथ-साथ आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी बिहार के डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली है। वही अब नई सरकार के गठन के बाद जहां बिहार के मुख्यमंत्री आज शाम को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिवालय में शपथग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी है। कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल का सत्र बुलाए पर निर्णय होगा। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने मार्च 2000, नवम्बर 2005, नवम्बर 2010, फरवरी 2015, नवम्बर 2015, जुलाई 2017 और नवम्बर 2020 में मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। वही इसके साथ-साथ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दो मंत्री पद की मांग की है। उनका कहना था कि हमारी पार्टी से भी दो मंत्री बनाये जाए।

About Post Author

You may have missed