नगर निकाय चुनवा : नालंदा में मतदान केंद्र पर फायरिंग, बोगस वोटिंग रोकने पर प्रत्याशी के भांजा को मारी गोली

नालंदा। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के अलावे 5 नगर पंचायतों में आज नगर निकाय का चुनाव हो रहा है। वही दुसरे चरण की मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई थी। वही दोपहर बाद बिहारशरीफ नगर निगम के कई इलाकों में प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई तो वहीं नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के मिरदाद मोहल्ले में बूथ संख्या 14/4 पर बोगस वोटिंग रोकने पर पोलिंग एजेंट को गोली मार दी। वही इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जख्मी मीरदाद मोहल्ला निवासी मफूज खान का पुत्र यकीब खान है। जख्मी ने बताया कि उसके बूथ पर बोगस वोट हो रहा था। जिसे वह रोकने का प्रयास कर रहा था। वहीँ इसी बीच मोहल्ले का ही एक युवक ने राइफल से उस पर गोली चला दी। गोली युवक के पेट में लगी है। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही सदर DSP डॉ. शिवली नोमानी ने बताया कि जख्मी युवक एक प्रत्याशी का भांजा है। आपस में 2 प्रत्याशियों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें यह घटना हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना मोहल्ले के अंदर हुई है।

About Post Author

You may have missed