पटना में 5 बजे तक 34.36% मतदान : कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग संपन्न, 30 को आएगा परिणाम

पटना। बिहार में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। बता दे की पटना में शाम 5 बजे तक 34.36% वोटिंग हुई है। पटना नगर निगम क्षेत्र की वोटिंग के लिए लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे।
वही ठंड के कारण मतदान का प्रतिशत कम रहा है। वही बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, डिप्टी CM तेजस्वी यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पटना नगर निगम क्षेत्र में 629 भवनों में 1891 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।
पटना नगर निगम में 9 बजे तक 4.84% वोटिंग हुई।
पटना नगर निगम में दोपहर 12 बजे तक 12.68% वोटिंग हुई।
पटना नगर निगम में दोपहर एक बजे तक 19.68% वोटिंग हुई।
पटना नगर निगम में दोपहर 3 बजे तक 24.74% वोटिंग हुई।
वही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा की नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों में जितनी जागरूकता होनी चाहिए। उतनी नहीं दिखाई दे रही है, लगता है कि पोलिंग 25% भी पार करना मुश्किल होगा। मैं अभी भी लोगों से अपील करूंगा ठंड जरूर है लेकिन फिर भी अपने घरों से निकलें और मतदान जरूर करें। बता दे की पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, राजेंद्र नगर रोड नंबर 5, संत जोसेफ प्राइमरी स्कूल में अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे।
वृद्ध और दिव्यांगों को काफी दिक्कत हुई
वही इंद्रपुरी रोड नंबर-1 पॉलिटेक्निक एकेडमी का बूथ ऊपर बना दिया गया था। वृद्ध और दिव्यांगों को काफी दिक्कत हुई। कोविड प्रोटोकॉल भी हवा में दिखी। वही मतदान कराने वाले कर्मी भी मास्क में नहीं बैठे थे। राज्य निर्वाचन आयोग को इस बात की तनिक भी परवाह नहीं थी कि वृद्ध या फिर दिव्यांग लोग कैसे ऊपर छत पर वोट देने जाएंगे। इसकी कोई व्यवस्था भी यहां नहीं की गई थी। लोग कुर्सियों पर वृद्ध लोगों को बैठाकर ऊपर ले जा रहे थे और वोट दिलवा रहे थे। दिव्यांग लोगों की भी परेशानी ऐसे ही दिखी। दीघा थाना क्षेत्र में बूथ संख्या 2 में EVM में आई खराबी थी। महापौर के वोट पड़ने के बाद नहीं हो रहा आवाज। हालांकि यहां के अधिकारियों का कहना है कि वोट पड़ रहा था। सिर्फ आवाज नहीं आ रही थी।
पटना में बनाए गए कुल 1891 मतदान केंद्र
बता दें कि दूसरे चरण में पटना के महापौर और उपमहापौर समेत 75 वार्ड पर पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग के लिए अकेले पटना नगर निगम क्षेत्र में 1891 मतगणना केंद्रों को बनाया गया था। 20 दिसंबर को 156 नगर निकायों के वोटिंग की गिनती हुई थी। नगर निकाय आम चुनाव 2022 के तहत पहले चरण का चुनाव पहले ही हो चुका है और वोटों की गिनती भी की गई और फिर रिजल्ट जारी कर दिया गया था।
1891 बूथों पर हुआ मतदान
पटना के SSP मानव जीत सिंह ढिल्लों ने तैयारियों को लेकर कहा कि इस बार लगभग 5000 जवानों को तैनात किया गया। साथ ही साथ की क्यूआरटी और क्विक मोबाइल के जवानों को भी चुनाव में लगाया गया है। वही SSP ने बताया कि कई ऐसी गलियां हैं, जिसमें 4 पहिया गाड़ी नहीं जाती है। इसमें क्विक मोबाइल द्वारा क्षेत्र पर नजर रखा जाएगा ताकि कोई उपद्रव न फैलाएं। कुल 1891 बूथों पर मतदान होगा। वही पटना के DM डॉक्टर चद्रशेखर सिंह ने कहा कि पटना के कुछ ऐसे संवेदनशील बूथों पर स्पेशल पेट्रोलिंग के साथ-साथ क्यूआरटी की टीम की तैनाती की जाएगी। साथ ही विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए पटना पुलिस की टीम भी तैयार है। पहली बार पटना नगर निगम चुनाव EVM के द्वारा संपन्न किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मी EVM को लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे।

About Post Author

You may have missed