आरा में सातवीं के छात्र का शव मिलने से हड़कंप; हत्या की आशंका, लोगों का सड़क जाम

  • मुंह में ईंट-पत्थर डालकर मौत के घाट उतारा; लोगों ने किया सड़क जाम

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के आरा में शुक्रवार सुबह एक गांव में पुलिस ने सातवीं कक्षा के एक छात्रा का शव बरामद किया। छात्र का शौक मिलने की खबर के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद यह पता चला कि गांव में ही सातवीं कक्षा के छात्र की निर्मम हत्या की गई और फिर उसका शव कहीं फेंक दिया गया। जानकारी के मुताबिक घटना ओपी के पशुरामपुर की बताई जा रही है। वहीं मृतक छात्र की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई। फिलहाल घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है और पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरा में सातवीं के छात्र की निर्मम हत्या
इसके साथ ही प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से बात की तो मृतक के परिवार वालों ने बताया कि प्रिंस गुरुवार सुबह ही अपने स्कूल के लिए घर से निकला था लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के कई घंटे बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। हम लोगों ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों में बहुत तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद हम लोगों ने नजदीकी थाने में प्रिंस कुमार के गायब होने की सूचना दी जिसके बाद आज सुबह हम लोगों को खेत में हमारे बेटे की लाश मिलने की सूचना मिली। उसके पिता संतोष साह की ओर से बेटे की हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया है। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें भी हैं। बेटे के वियोग में मां बेहाल हैं और रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया है। बहन भी भाई के गम में बेहाल हैं।
मुंह में ईंट-पत्थर डालकर मौत के घाट उतारा
शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। छात्र के मुंह में ईंट-पत्थर डालकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। बच्चे का शव मिलने के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि रियाज का मोबाइल 7 बजकर 52 मिनट पर बंद हुआ था। फोन कर के दोस्तों के द्वारा बुलाया गया था। पिटाई के बाद चेहरे पर ईंट या पत्थर से मारकर हत्या की गई है। हालांकि मो। यूसुफ का कहना है कि उनके पोते रियाज का किसी से कोई विवाद नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल से ही उसकी मौत का राज खुल पाएगा। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई इसका पता चलेगा।
शव के साथ लोगों ने किया सड़क जाम
वही गांव में जो पता चला की सातवीं कक्षा के छात्र की हत्या हो गई है तो गांव वाले उग्र हो गए। गांव वालों ने मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। इस दौरान प्रशासन लगातार उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा था लेकिन लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जब तक मामले की पूरी जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन नहीं होगा तब तक हम लोग यहां से नहीं हटेंगे। तकरीबन 2 घंटे तक तकरीबन 2 घंटे तक जिले का मुख्य मार्ग जाम रहा और लोग लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इसके बाद जब स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर हुई तो अधिकारियों की एक टीम ने आकर आक्रोशित लोगों से बात की और जब पूरी जांच होने का आश्वासन मिला तब लोगों ने जाम को समाप्त किया।

About Post Author