पटना में 10 दिनों से बच्चा लापता; मां का रो-रोकर बुरा हाल, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना के मंदिरी काठपुल के पास किराए के मकान में रहने वाला शुकेश कुमार बीते 10 दिनों से गायब है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 27 तारीख को घर से काम करने के लिए निकला था। लेकिन लौटकर घर नहीं आया। बच्चे की मां किरण देवी ने बताया कि बेगूसराय की रहने वाली हैं। पति बाहर में काम करते हैं। पटना के मंदिरी इलाके में चंद्रकीरण महतो के मकान में किराए पर रहती हैं। उनका बेटा शुकेश बीते 10 दिनों से गायब है। मां ने बताया कि उनका बेटा फास्ट फूड की दुकान में काम करता था। जब भी काम करने जाता था तो वो लौटकर आ जाता था। लेकिन अब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। धर्मेंद्र कुमार के पास काम करता था। रात में भी उसी के यहां अंडा एगरोल खाने के बाद ठहरा था। जब धर्मेंद्र से बात हुई तो उसने बताया कि वो निकल गया है। किरण देवी ने कोतवाली थाने में बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए मदद की गुहार लगाई है। उसने आवेदन में भी दुकानदार का जिक्र किया है। बहरहाल पुलिस सनहा दर्ज कर के मामले की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed