फिल्म ‘गंगाजल’ स्टाइल में ऑन द स्पॉट चेकिंग कर एसपी ने किया दरोगा, एएसआई समेत तेरह पुलिसकर्मी को सस्पेंड
पटना।बिहार के कैमूर जिले में प्रकाश झा निर्देशित तथा अजय देवगन द्वारा अभिनीत मशहूर फिल्म ‘गंगाजल’ का एक सीन अचानक से रिक्रिएट हो गया। दरअसल कैमूर जिले में पुलिसकर्मियों के द्वारा ट्रक वालों से अवैध वसूली की शिकायतें काफी दिनों से आ रही थी।इन शिकायतों के मद्देनजर कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद खुद ट्रक चालक का वेश बनाकर फिल्मी अंदाज में ट्रक लेकर सड़कों पर निकल गयें।लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा के दौरान चेक पोस्ट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। आश्चर्यजनक तथ्य है कि वहां उपस्थित दरोगा,एएसआई या पुलिसकर्मी कोई भी अपने एसपी को नहीं पहचान सका।हद तो तब हो गई जब उन लोगों ने एसपी साहब को भी नहीं बख्शा तथा पैसों का डिमांड किया।मामले को समझते ही एसपी साहब ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक दरोगा,एक एएसआई,तीन पुलिसकर्मी समेत होमगार्ड के 10 जवानों को एक साथ निलंबित कर दिया।कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इंट्री माफियाओं द्वारा ओवरलोड ट्रकों को जीटी रोड पास कराया जा रहा था।जिसे रोकने के लिए पुलिस सजगता के साथ चेक पोस्ट पर तैनात रहती थी।बावजूद इसके गुप्त सूचना मिली थी पुलिसकर्मी चेक पोस्ट में अवैध वसूली कर रहे हैं।फिर क्या एसपी साहब ट्रक लेकर सच्चाई का पता करने खुद निकल चलें।आखिरकार सच्चाई सामने आ ही गई।निलंबित किए गए पुलिस टीम के पास से पैंतिस हज़ार रूपए बरामद किए गए हैं।इस खबर को पढ़कर आपको गंगाजल मूवी का वह सीन याद आ जाएगा जब अजय देवगन बतौर एसपी बस से जिले में योगदान देने जा रहे थे और दरोगा के द्वारा चेकिंग के क्रम में उनके साथ बदतमीजी की गई थी।


