सिवान में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

सिवान। बिहार के सिवान जिले के थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में संजीव कुमार, श्रीमती देवी, अरविंद सिंह, राजीव रंजन, सौरभ कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुमित कुमार, संजीत कुमार, अनिल सिंह तथा राजीव कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि अरविंद सिंह और अनिल सिंह के परिवार के बीच पांच धुर भूमि के लिए विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्ष मंगलवार को आमने-सामने आ गए तथा दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंच गए, तनाव की सूचना पर एसआई वीर बहादुर सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में एक पक्ष के अनिल सिंह ने थाने में आवेदन देकर अरविंद सिंह, संजीव कुमार सिंह, संदीप सिंह, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी और वकील सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed