हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव : जाप नेता के घर पर फायरिंग, आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर शहर में छोटी मड़ई चौक पर जाप के युवा शक्ति के प्रदेश सचिव गोलू सिंह के घर पर चढ़कर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। वही इस गोलीबारी में गोलू सिंह के चाचा सुधीर सिंह को हाथ में गोली लगी है। वही यह पूरा मामला नगर थाना इलाके का है। वही गोलू सिंह ने बताया कि 10 की संख्या में आए अपराधियों ने आते ही घर पर पहले गाली-गलौज और मारपीट की। वही इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। उनकी भी पिटाई की गई। गोलू सिंह के अनुसार, बदमाशों से पहले से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है। वहीं घायल सुजीत सिंह को आनन-फानन में हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही इस घटना के बारे में गोलू सिंह ने बताया कि सुजीत सिंह अपने परिवार के साथ अपने दालान पर बैठे हुए थे। तभी मोहल्ले के रहने वाले सुधीर सिंह उनके घर पर अपने गुर्गे के साथ आए। गाली-गलौज और मारपीट के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें सुजीत सिंह और जाप पार्टी के नेता गोलू सिंह बुरी तरीके से घायल हो गए। सुजीत सिंह ने बताया कि हमलोग घर पर बैठे हुए थे। तभी सुधीर सिंह और उनका लड़का सज्जन कुमार अपने गुर्गे के साथ आया और गोली चलाना शुरू कर दिया। तभी हम उठ कर भागने लगे। लेकिन मेरे हाथ में गोली लग गई। वही इधर, सदर SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि छोटी मड़ई चौक पर सुजीत सिंह नामक व्यक्ति को गोली लगी है। नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। वही घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

About Post Author

You may have missed