September 22, 2026

फतुहा : 35 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

फतुहा। पटना के नदी थाना पुलिस ने गुरुवार को कच्ची दरगाह स्थित पीपा पुल के पास से विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है तथा उसके टेम्पो को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी टिलू कुमार है। पुलिस ने टेम्पो पर लदे 35 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। जब्त शराब ब्लू इम्पीरियल कंपनी की है तथा कार्टून में रखकर टेम्पो के तहखाने में छिपाकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक कारोबारी अन्य जगहों पर शराब की डिलेवरी देते हुए कच्ची दरगाह स्थित पीपा पुल पहुंचा था तथा डिलेवरी देने के लिए दूसरे कारोबारी का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस को भनक लग गयी और उसे दबोच लिया गया।

You may have missed