September 22, 2026

सम्प्रदायिकता व नए किस्म के छुआछूत का वायरस फैलाया जा रहा : विधायक

फुलवारी शरीफ। फुलवारी में विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में भाकपा माले के 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने बताया कि अबदुलाह चक, सोता चक, गंजपर, खडिहा, ईसापुर, कुरकुरी, जानीपुर, अकबरपुर, सकरैचा, मौलाना बुद्धू चक, चिल्बिल्ली, बेतौड़ा, कोरियावा, महमदपुर, कन्हैया नगर समेत प्रखंड के तमाम इलाके में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने झंडा फहराकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि महामारी के इस दौर में भी प्रचार किया जा रहा है कि कोरोना महामारी के लिए चीन और मुसलमान जिम्मेदार हैं। कोरोना से लड़ने के नाम पर वे सम्प्रदायिकता व नए किस्म के छुआछूत का वायरस फैला रहे हैं जबकि हमारा देश महामारी से लड़ने की तैयारी के समय राष्ट्रपति ट्रम्प की आवभगत में लगा था। मौके पर भाकपा माले वरिष्ठ नेता कॉ. सरीफा मांझी, भोला चौधरी, छोटू मांझी, जानकी मांझी, गंजपर भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरदेव दास, अजय मांझी समेत अन्य मौजूद रहे।

You may have missed