बेगूसराय में सौतेले बाप ने बेटी के साथ किया रेप, बीते एक सालों से शोषण कर रहा था आरोपी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक पिता ने सौतेली बेटी के साथ रेप किया। वह पिछले एक साल से पीड़िता को परेशान कर रहा था। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ रेप किया, लेकिन नाबालिग डर के मारे किसी को नहीं बताती थी। घटना तेघड़ा नगर परिषद के एक वार्ड की है। वहीं पीड़िता के शोर शराबे पर ग्रामीण जुटे और पिता को पकड़ कर तेघड़ा थाने को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया। बुधवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पीड़िता अपने नानी गांव में रहती थी। इस घटना के वक्त पीड़ित लड़की के मां और नानी खेत में मजदूरी करने गई थी। घर में अकेला पाकर कुकर्मी पिता ने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मां दियारा से घर आई।
पिछले एक साल से परेशान कर रहा था आरोपी
आरोपी पिता की चौथी शादी तो पीड़िता की मां की तीसरी शादी है। बताया जा रहा है आरोपी की पीड़िता की माँ के साथ यह चौथी शादी हुई। इससे पहले उसे तीन शादी से कोई संतान नहीं हुआ था। दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी। पीड़िता की मां की यह तीसरी शादी थी। पहले पति से उसे एक लड़की और एक लड़का था। आरोपी से शादी के बाद एक लड़का हुआ है। पीड़िता ने बताया कि विगत एक साल से सौतेला पिता परेशान कर रहा था और कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। डर के कारण वह किसी को नहीं बता रही थी। वही तेघड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित लड़की को बयान के लिए बेगूसराय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। इधर महिला थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

About Post Author

You may have missed