मुजफ्फरपुर में फर्जी एडीएम गिरफ्तार : कई दस्तावेज बरामद; चार्जशीट दाखिल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सदर थाना के शांति विहार कॉलोनी से पकड़े गए फर्जी एडीएम आकाश कुमार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उसके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया है। टाउन DSP रामनरेश पासवान के पर्यवेक्षण रिपोर्ट के आलोक में केस के IO विनोद कुमार ने आकाश के खिलाफ जांच कर रहे है। इसके आलावा जमीन संबंधित गड़बड़ी की जांच कई बिंदु पर करने को DSP ने IO को निर्देशित किया है। सदर थाने के दारोगा मणिभूषण की शिकायत पर पटना के अनिशाबाद निवासी आकाश कुमार को शांति विहार कॉलोनी से पकड़ा था। वह शांति विहार कॉलोनी स्थित ससुराल में फर्जी एडीएम बनकर रह रहा था। उसके पास से कई दस्तावेज मिले थे। जो नकली थे। साथ ही एडीएम के नाम से बना नेमप्लेट भी पुलिस ने बरामद किया था। और एक प्लास्टिक का पिस्टल भी मिला था। जो छानबीन के दौरान लाइटर भी बरामद किया गया है। पकड़े जाने से पहले ससुराल पक्ष से 40 लाख की पटना स्थित जमीन भी बेचवा दिया था। साथ ही लाखों रुपये कैश उनलोगों से विभिन्न मद में ठगी किया था। इसी भी छानबीन की जा रही यही।
फर्जी एडीएम के रैकेट को खंगाल रही पुलिस
सदर थाने की छानबीन के दौरान जानकारी मिली थी कि आकाश के साथ उसके रैकेट मैं और भी कई लोग शामिल है। लेकिन, पूरी जांच आकाश के आसपास ही धूमती रही। पुलिस उसके अन्य साथियों की छानबीन कर रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच जारी है। DSP ने भी IO को उसके पूरे सिंडिकेट का पता लगाने का निर्देश दिया है।

About Post Author

You may have missed