August 29, 2026

गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल, मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिलें में दलसिंहसराय और नाजिर गंज स्टेशन के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। बता दे की आनंद विहार से जयनगर आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। वही इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बहादुरी का परिचय देते हुए रेल को रोक दी। वही यात्री लोग डर से ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं स्थानीय लोगों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। वही इस दौरान दलसिंहसराय स्टेशन से रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंचे और जल रही बोगी को काटकर अलग किया। वही इधर घटना की सूचना पर समस्तीपुर के DRM आलोक अग्रवाल भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।