राजनीति से नहीं, बल्कि अपने कार्यकुशलता से लोगों के दिलों पर राज करते हैं चिराग पासवान : राजेश भट्ट

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान केवल एक राजनेता ही नहीं एक जनप्रिय जननेता भी हैं। वह राजनीति से नहीं बल्कि अपनी कार्यकुशलता जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं। यह उक्त बाते लोजपा (रा) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट का। भट्ट का कहना है कि चिराग पासवान जी के सांसद बनने के बाद से आज जमुई जिस तरह चिराग से रौशन हो रहा है, निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनने के बाद एक दिन पूरा बिहार भी वैसे ही जगमग होगा। आगे भट्ट ने कहा कि जमुई लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय चिराग पासवान जी के सफल प्रयास की बदौलत जिस तरह से जमुई में पहले FM रेडियो रिले सेंटर स्थापित हुआ और अब लगभग 19 करोड़ रूपए की लागत से केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य हुआ है वह उल्लेखनीय है। इनके अलावें चिराग जी के प्रयास से जमुई जैसे नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र में ऐसे कई कार्य संपन्न हुए हैं जो सराहनीय रहे हैं। वही भट्ट ने कहा कि चिराग की इक्षाशक्ति जितनी मजबूत है उतना ही जनहित में उनके प्रयास इमानदार हैं। वह विकास के सही मायनों को जानते हैं इसलिए जो कार्य जमुई में अभी हो रहे हैं। उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। आगे मुख्यमंत्री बनने के बाद संपूर्ण बिहार में उनका काम दिखेगा और अब तक पिछड़े पायदान पर खड़ा बिहार गर्व से अपनी नई पहचान बताएगा।

About Post Author

You may have missed