February 13, 2026

PATNA : दानापुर में अवैध बालू से लदे नाव पर विस्फोट, चार लोगों की गई जान

दानापुर। राजधानी पटना से सटे दानापुर में बड़ा विस्फोट हुआ है। दानापुर के पास मनेर में सिलेंडर विस्फोट से चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मनेर का गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हो गया है। इस बड़ी हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में काफी दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का महौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट अवैध बालू लदे नाव पर हुआ है। जिसमे चार लोगों की मौत हो गई है। इस बड़ी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी मचा हुआ है।

You may have missed