PATNA : गांधी मैदान में 8 से 10 जुलाई तक आमलोगों की एंट्री बैन, बकरीद के त्योेहार को लेकर प्रसाशन का आदेश जारी

पटना। राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान को 8 से 10 जुलाई तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान गांधी मैदान में आमलोगों एंट्री बंद रहेगी। आम शहरी गांधी मैदान में न तो मॉर्निंग और न ही इवनिंग वॉक पर भी नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा आमतौर पर गांधी मैदान में आराम फरमाने वाले लोग भी अंदर नहीं जा सकेंगे। बता दें कि गांधी मैदान पटना वासियों और शहर आने वाले सैकड़ों-हजारों लोगों के लिए विशाल खुले विश्रामालय की तरह है। भाग-दौड़ से थक कर लोग अक्सएर ही गांधी मैदान में आराम करने के लिए आते हैं। नए फैसले के तहत अब आमलोग गांधी मैदान में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दरअसल, 9-10 जुलाई को बकरीद का त्यो हार है। इसको लेकर स्थाकनीय प्रशासन इसको लेकर सुरक्षा की व्यामपक तैयारियों में जुटा है। पुलिस और प्रशासन तमाम संवेदनशील जगहों पर नजरें बनाए हुए है। वहां की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ही गांधी मैदान को आमलोगों के लिए बंद करने का फैसला किया गया है। पुलिस-प्रशासन ने गांधी मैदान को 8 जुलाई से 10 जुलाई तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान गांधी मैदान में लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार, बकरीद के मौके पर गांधी मैदान में बड़ी तादद में लोग जुटते हैं। गौरतलब है कि बकरीद के मौके पर गांधी मैदान में नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्तद किए गए हैं।
डीएम-एसपी ने दिया खास निर्देश
बकरीद के मौके पर पटना में जगह-जगह काफी भीड़ इकट्ठा होती है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासकर संवेदनशील जगहों पर विशेष व्यहवस्थाक की गई है। इस बीच, कलेक्टहर और एसपी ने संवेदनशील इलाकों पर खास तौर पर नजर रखने का निर्देश दिया है, ताकि सुरक्षा-व्यसवस्थां के लिए किसी तरह की समस्या उत्प न्न‍ न हो। बकरीद त्योसहार के दौरान पुलिस को अतिरिक्तम सतर्कता बरतने को कहा गया है।

About Post Author

You may have missed