PATNA : ईडी के सोनिया गांधी से पूछताछ और राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन

  • ईडी के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर क्षुब्ध हुए कार्यकर्ता

पटना। देश में निरंकुशता के आधार पर शासन चलाने के जिद में भाजपा अंधी हो गयी है। सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक द्वेष में करना बेहद गंभीर मामला है और यह कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त बातें आज पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार साजिशें रच रही है जिन्होंने दो बार देश के प्रधानमंत्री बनने के अवसर को ठुकरा दिया था। अस्पताल से हाल में बाहर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ मानसिक तौर पर उन्हें प्रताड़ित करने की भाजपाई नीति के कारण ईडी बार-बार उन्हें पूछताछ को बुला कर परेशान कर रही है। कांग्रेस ने अहिंसा का रास्ता शुरू से अख्तियार किया है और आगे भी करेगी। भारतीय राजनीतिक इतिहास में अब तक ऐसी कोई सरकार सत्ता में नहीं आयी होगी जो पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर फैसले ले रही है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी को विरोध प्रदर्शन से हिरासत में लिए जाने को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा को तार-तार करता वर्तमान सत्ता पक्ष देश में असंतुलन पैदा कर अंग्रेजों की तरह राज करने के नीति पर काम कर रहा है। वही सत्याग्रह के बाबत प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आज पुनः हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था इसके तहत देश के सभी राज्य राजधानियों पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सत्याग्रह का आयोजन किया।

आज के सत्याग्रह कार्यकर्म में कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, अनुशाशन समिति के अध्यक्ष कृपा नाथ पाठक, विधायक शकील अहमद खान, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, मिडिया के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक सिद्धार्थ सिंह, आनंद शंकर, प्रतिमा कुमारी दास, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, नरेन्द्र कुमार, लाल बाबू लाल, गजानंद शाही, डॉ. अजय कुमार सिंह, विनय वर्मा, भावना झा, आनंद माधव, असित नाथ तिवारी, प्रवीन सिंह कुशवाहा, ज्ञान रंजन, संजीव कुमार कर्मवीर, शरवत जहाँ फ़ातेमा, ललन यादव, राजेश कुमार सिन्हा, नागेन्द्र कुमार विकल, श्कीलुर रहमान, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, अम्बुज किशोर झा, सुधा मिश्रा, अरबिंद लाल रजक, सौरभ सिन्हा, अनुराग चन्दन, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अजय सिंह, शशि रंजन, डॉ. आशुतोष शर्मा, अरविन्द चौधरी, सुधीर शर्मा, उदय शंकर पटेल, विनोद पाठक, सिद्धार्थ क्षत्रिय, मृणाल अनामय, कपिलदेव प्रसाद यादव, मोहम्मद खान अली, कुंदन गुप्ता, उमेश कुमार राम, राजेश मिश्रा, रीता सिंह, सुनीता साक्षी, अमित कुमार, निरंजन कुमार, अनीता राम, निधि पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, पंकज यादव,वेंकटेश रमण, गुरुजीत सिंह, वसी अख्तर, गुरुदयाल सिंह, रवि गोल्डन, अनूप कुमार, मंजीत आनंद साहू, अरुण पाठक, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहनवाज, इर. कमलेश, अखिलेश्वर सिंह, अविनाश कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा,मिथलेश शर्मा मधुकर, एस ऍम शरफ, रणजीत यादव, राम सागर पाण्डेय, अर्फराज साहिल, दीपक कुमार, विश्वनाथ बैठा, विमलेश तिवारी, फ़िरोज़ हसन, जीतेन्द्र यादव, रमेश तिवारी, खोखा सिंह सहित अधिकांश जिला समेत सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

About Post Author

You may have missed