ECR : जवाद चक्रवात के कारण 7 ट्रेनों का परिचालन रद्द

हाजीपुर। उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में आए समुद्री तुफान जवाद चक्रवात के कारण पूर्व तटीय रेल से होकर खुलने-गुजरने वाले 7 ट्रेनों का परिचालन संरक्षा की दृष्टिकोण से रद्द किया गया है।
– 2 दिसंबर को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
– 3 दिसंबर को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22644 पटना-एणार्कुलम एक्सप्रेस
– 3 दिसंबर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस
– 3 दिसंबर को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस
– 3 दिसंबर को पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
– 4 दिसंबर को पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12815 पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस
– 4 दिसंबर को भुवनेश्वर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

About Post Author