बिहार में दुर्गापूजा की धूम, मुंगेर में मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल बना आकर्षण का मुख्य केंद्र

मुंगेर। महासप्तमी के साथ ही पुरे प्रदेश में दुर्गापूजा की चहल-पहल दिखने लगी है। पूजा पंडालों में माता की दर्शन को देखने के लिए लम्बी कतारे भी लगाना शुरू हो गया है। पूजा पंडालों पर नेताओं का भी आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी के पूजा मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया। वही इस मौके पर तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव, हनी मैन होमियो के डॉ. नीतीश दुबे सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उद्घाटन के मौके पर पूरे देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की असीम कृपा पूरे भारतवासियों पर बनी रहे। शांति एकता व भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाएं। वही इस मेले की खासियत मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर बना 100 फीट ऊंची पंडाल, 75 फीट ऊंची आदि शिव योगी की प्रतिमा है। बरियारपुर कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी का पूजा पंडाल इस साल मीनाक्षी मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। डॉक्टर नीतीश दुबे ने कहा कि यह पंडाल 110 फीट चौड़ा 100 फीट ऊंचा है। साथ ही योग को बढ़ावा देने का प्रतीक आदि शिव योगी की 75 फीट ऊंची थर्माकोल से निर्मित प्रतिमा भी परिसर में लगाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मेले में अयोध्या में लेजर लाइट से शो करने वाली कंपनी बरियारपुर आकर रामायण का लेजर शो पर प्रदर्शन करेंगे। यहां डीजे साउंड नहीं बज रहा है। केवल शहनाई से ही लोगों को मधुर संगीत सुनाया जा रहा है। वही इसके अलावा 3 दिनों तक मुंगेर आइडल विनर सहित अन्य मशहूर कलाकार यहां आकर अपना मंच पर परफॉर्मेंस करेंगे।

About Post Author

You may have missed