डीपीएस स्कूल में सावन महोत्सव,मम्मियो ने मचाया धमाल,पर्यावरण रक्षा का दिया संदेश।

दानापुर |पटना के बेली रोड स्थित खुबसुरत वाटिका में डीपीसी स्कूल के बच्चों की मम्मियों ने मिलकर सावन मिलन का आयोजन की। इस सावन महोत्सव में महिलाओं ने सावन के मनभावन गीतों पर जम कर छटाएं बिखरी और अपने-अपने गीतों से सब का मनमोह ली। इसमें डांस, पेपर डांस, गायन एवं बच्चों औऱ बड़ों के लिए गेम का भी आयोजन किया गया।सावन महोत्सव में मम्मियो को स्टेज पर सजधज कर नाचते झूमते देख बच्चे बच्चियों ने भी तालिया बजाकर खूब हौसला अफजाई की। इस दौरान महिलाओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश दिया। महिलाओं ने शहर में अधिक से अधिक पौधा लगाने और कपड़े का थैला इस्तेमाल करने की शपथ ली।शकर-पार्वती नृत्य, नमो नमो शकरा, आदि देव शकरा.. पर सबका मन मोह लिया। सावन में मोरनी बन के छम छम नाचूं.. गीत पर छोटी बच्ची आशना ने मोरनी बन के जब ठुमका लगाया तो लोगों ने तालियों से उसका उत्साह बढ़ाया। मनिहारी चूड़ी बेचने आई.. नृत्य को बहुत ही मनभावन तरीके से प्रस्तुत किया गया। साथ ही सामूहिक नृत्य कर गजब का माहौल बना दिया। ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। बरसो रे बरसो मेघा बरसो..सावन का महिना पवन करे शोर , सावन में आ गये याद पिया और कई रिमिक्स डास से मम्मियो ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। एक से बढ़कर एक गीतों पर महिलाओं ने ठुमका लगाकर सबका खूब मनोरंजन किया।इस कार्यक्रम में मेम्बरों का उत्साह बढाने के लिए वीएलसीसी की ओर से गिफ्ट दिया गया।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सद्स्यो द्वारा वोटिंग करके मिस सावन क्वीन और बेस्ट हेयर स्टाइल का खिताब भारती रंजन को ,मिस पर्सनालिटी गीता और बेस्ट ड्रेस अप का खिताब स्वीटी को मिला।डीपीएस के बच्चो की मम्मियो ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक दुसरे के बच्चो और माम्मियो से सवाद स्थापित कर बच्चो को एकता के संवेशी सूत्र में बंधने का सन्देश भी दिया।अध्यक्ष भारती रंजन ने कहा की ऐसा कार्यकर्मो से मस्ती के साथ ही शारीरिक और मानसिक मजबूती भी मिलती है।इस कार्यक्रम की रूपरेखा इसकी संचालिका अमिता कुमारी द्वारा की गई। एंकरिंग भूमिका प्रतिभा एवं पूजा ने की।कार्यक्रम के संचालन में दीपमाला, सोनी, भारती एवं रश्मि ने महत्वपूर्ण योगदान की।

About Post Author

You may have missed