बिहार विधानसभा उपचुनाव : मोकामा और गोपालगंज में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी, क्या महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे?

पटना। बिहार की 2 विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। बता दे की इन दोनों सीटों पर RJD और BJP के बीच सीधा मुकाबला है। वही दोनों पार्टियों की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। वही इन दोनों सीटों में सबसे ज्यादा चर्चित सीट मोकामा है, जहां से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मैदान में हैं। नीलम देवी महागठबंधन की उम्मीदवार हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि महागठबंधन के मुखिया CM नीतीश कुमार नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि अनंत सिंह कभी JDU के ही विधायक थे और नीतीश कुमार के बेहद खास हुआ करते थे। लेकिन बाद के दिनों में रिश्ते बिगड़ से गए। अनंत सिंह चुनाव जीते भी तो RJD के टिकट पर और उसके पहले निर्दलीय विधायक के तौर पर भी जीत हासिल की। लेकिन इस बार अनंत सिंह की बजाय उनकी पत्नी नीलम देवी RJD की उम्मीदवार हैं।

JDU ने फिलहाल उपचुनाव में अपने नेताओं को नहीं उतारा है। RJD के नेता स्थानीय स्तर पर लगे हुए हैं। तेजस्वी यादव से लेकर दूसरे नेताओं का भी कार्यक्रम बनना है, लेकिन नीतीश कुमार पर ही सबकी नजरें टिकी हुई है। नीलम देवी के चुनाव प्रचार वाले पोस्टर बैनर में नीतीश कुमार की तस्वीर नजर आ रही है। इतना ही नहीं, जिस अनंत सिंह से ललन सिंह के 36 के आंकड़े हैं। उनकी तस्वीर भी नीलम देवी के पोस्टर में नजर आ रही है। लेकिन ललन सिंह से लेकर नीतीश कुमार क्या वाकई जमीन पर उतर कर नीलम देवी के लिए वोट मांगेंगे। यह सवाल अभी भी सस्पेंस वाला है।

About Post Author