बिहार : सहरसा में पैसों को लेकर दो दोस्त के बीच विवाद, पेट में मारी गोली

सहरसा। बिहार के सहरसा में पैसों को को लेकर एक दोस्त ने अपने बेस्ट फ्रेंड को पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बिहार के सहरसा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहरसा में एक दोस्त ने ही कुछ लेनदेन के विवाद में गोली मार दी। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वही इस मामले में आरोपी और पीड़ित इतने अच्छे दोस्त थे कि अक्सर साथ रहते थे। ऐसे में गोली मारने की खबर ने सभी को चौंका दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। यह घटना सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत के वार्ड नंबर 13 की है। बताया जा रहा है की सोमवार की सुबह मौसम कुमार नाम के युवक ने अपने दोस्त 22 वर्षीय अमित कुमार के पेट में गोली मार दी। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं और हमेशा साथ ही रहते थे। सोमवार की सुबह दोनों के बीच कुछ मामूली रूपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई और बातों ही बातों में मौसम ने देसी कट्टा निकालकर अमित पर गोली चला दी। गोली काफी नजदीक से चलने की वजह से पेट के आरपार हो गई। आनन-फानन में अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही दूसरी ओर, केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed