‘कैप्टन कुल’ को करीबी दोस्त ने लगाया चूना, धोनी ने 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में दर्ज कराया केस

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रांची की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है। इस कंपनी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट एकेडमी की स्थापना को लेकर 2017 में करार किया था। करार की शर्तों का पालन न करने पर उन्होंने कंपनी को कई नोटिस दिए थे। जवाब न मिलने धोनी ने कंपनी को अपनी ओर से दिया गया अधिकार खत्म कर दिया था। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के साथ एमओयू किया था। कंपनी को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट एकेडमी स्थापित करना था लेकिन कंपनी ने करार को पूरा नहीं किया। कंपनी व धोनी के बीच हुए करार के तहत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस देनी थी और साथ ही मुनाफे को भी शेयर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी करार की शर्तों को पूरा नहीं किया गया। धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से अथॉरेटी लैटर ले लिया और कई लीगल नोटिस भी भिजवाए। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने बताया है कि कंपनी के कारण धोनी को 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एमएस धोनी नए साल का जश्न मनाने दुबई गए थे और हाल ही में वह दुबई से लौटे हैं। उन्होंने दुबई से भारत लौटने के बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।

About Post Author

You may have missed