नीतीश कुमार के मुख्य मंत्रित्व काल में बिहार का हुआ चहुंमुखी विकास : राजेश तिवारी

पटना। बिहार प्रदेश JDU के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शराबबंदी से राज्य के लोगों को हो रहे फायदा हो रहा है तथा विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सड़क, बिजली, चिकित्सा तथा कानून व्यवस्था को मजबूत किए हैं। बीमारू राज्य से आज बिहार विकासशील एवं विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर है। राज्य में विकास न्याय के साथ होना हो रहा है। राज्य सरकार की प्रमुखता में प्रदेश का चौमुखी विकास है। किसी तरह के भेदभाव के बिना राज्य में कानून का शासन स्थापित हुआ है। वही पिछले 18 साल के शासन में सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखा गया है। अपराध, भ्रष्टाचार एवं सांप्रदायिक वैमनस्यता पर रोक लगी है। भ्रष्टाचार पर अपने जीरो टॉलरेंस की नीति है। आगे तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून का राज कायम होने के साथ-साथ सबका विकास हो रहा है। आज कानून का राज चल रहा है। नीतीश सरकार ने गांधी, अम्बेडकर, जयप्रकाश तथा कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करने का काम किया। सभी को रोटी, कपड़ा और पक्का मकान मुहैया कराया नीतीश कुमार की सरकार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए, जिससे हमारे प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ और बिहारवासियों का मान सम्मान व गौरव बढ़ा। आज मुख्यमंत्री जी के विजन की तारीफ हर जगह हो रही है। शराबबंदी के बाद समाज में बदलाव के लिए उन्होंने बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी राज्यव्यापी अभियान चलाया है। इसके साथ साथ भविष्य की चिंता करते हुए उन्होंने जल-जीवन-हरियाली योजना की शुरुआत की।

About Post Author

You may have missed