सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार देश में तेजी से तरक्की करने वाला राज्य : शिक्षा मंत्री

* 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार, अफवाह फैला रहा विपक्ष: लेसी सिंह
* जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित


पटना। जदयू मुख्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और खाद्य मंत्री लेसी सिंह शामिल हुई। इस दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया गया।
इस दौरान पर शिक्षा मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार संसाधनों के माामले में गरीब जरूर है, साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की कमी भी है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम इतनी ईमानदारी, दक्षता और कुशलता से हुआ है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार देश में तेजी से तरक्की करने वाले राज्य के रूप में जाना जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अत्याधिक गर्मी की वजह से सरकार के द्वारा छात्र-छात्राओं को राहत देने के लिए स्कूल को दिन के 11 बजे के पहले तक चलाने का निर्देश दिया है।
वहीं खाद्य एवं सुरक्षा उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में संपन्न हुये विधानसभा चुनाव में जनता ने वर्ष 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहने का जनादेश दिया था। परन्तु विपक्ष की ओर से सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार चलती रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा और उनके दिशा निर्देश पर पार्टी मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इस कार्यक्रम से आमजनों और कार्यकर्त्ताओं को काफी लाभ मिला है।

About Post Author