दीपक मेहता की पत्नी लड़ेंगी नगर निकाय के अध्यक्ष पद का चुनाव

दानापुर। दानापुर का चर्चित दीपक मेहता की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी शिल्पी मेहता नगर निकाय के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगी। शिल्पी मेहता पहली बार किचन से निकलकर राजनीति में अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं। अपने पति के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने लोगों से अपना समर्थन मांगा है। अपने पति की हत्या के सदमे से अभी भी वह पूरी तरह उबर नहीं पाई है।
बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि उनके पति दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में विकास का एक सपना देखा था। उनकी पति की हत्या के बाद वह उनके सपनों को साकार करेंगे। अपने दो बेटा को हॉस्टल में भेजने के बाद अब वे पूरी तरह राजनीतिक में अपना कदम बढ़ा चुकी है। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि दानापुर नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव एक बड़ा ही चैलेंज भरा काम है। उन्होंने बताया कि वे चुनाव लड़ने के प्रति कभी भी राजी नहीं थी लेकिन गांव एवं आसपास के महिलाओं के दबाव के बाद अब पूरी तरह चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने और पति के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने शुक्रवार को महिलाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बताते चलें दानापुर के नगर उपाध्यक्ष सह जदयू के प्रदेश सचिव दीपक मेहता की हत्या बीते 28 मार्च को अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी।

About Post Author

You may have missed