भोजपुर में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

मृत खुशबू कुमारी की फाइल फोटो।

आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरिया गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों ने ने दहेज के लिए गला दबाकर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों नवविवाहिता के मौत के बाद शव का साक्ष्य मिटाने के लिए गांव के ही गंगा किनारे दाह संस्कार करने के लिए शव को सारा पर लेटा दिया था। जिसकी भनक मायके वालों को लग गई और उसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, ससुराल वालों का कहना है कि उसकी बहु ने आत्महत्या कर लिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतका चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरिया गांव निवासी धन्नु कुमार की 22 वर्षीया पत्नी खुशबू कुमारी है। इधर मृतका के चाचा आनंद सिंह ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने एवं मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष 16 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। शादी के समय सभी जरूरत की सज्जो-समान खुशी से दिया गया था। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही उसके ससुराल वालों उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे मायके वालों से कभी पैसा, फ्रिज, कूलर या कभी मोबाइल मांगने के लिए कहा जाने लगा। इन सब चीजों को लेकर बराबर प्रताड़ित किया जाता था,जिससे खुशबू काफी परेशान रहती थी।

जानकारी के अनुसार, ससुराल वालों द्वारा उसे मारने के बाद एवं हम लोगों को बिना बताए श्मशान घाट पर ले जाकर सारा पर बोझ दिया गया। जिसके बाद उन्हें इसकी सूचना मिली। तभी उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। तभी परिजन भी वहां पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर मृतका के चाचा आनंद जी सिंह ने उसके ससुराल वालों पर फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि खुशबू के जांघ पर कटे के कई निशान भी पाए गए हैं। वही पुलिस द्वारा बनाया गया मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत रस्सी से फांसी लगने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। मृतका के परिवार में मां गुड़िया देवी व दो भाई नमो नारायण एवं सूरज है। घटना के मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका की मां गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Post Author

You may have missed