पालीगंज में मनाई गई मुखिया की दूसरी पुण्यतिथि, पैतृक आवास पर हुआ कार्यक्रम

पटना। राजधानी के पालीगंज में बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के निरखपुर गांव में मेरा पतौना पंचायत के दिवंगत मुखिया मनोरमा देवी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। मनोरमा देवी व्यक्तित्व की धनी तथा मिलनसार महिला थी। जिन्होंने पहली बार वर्ष 2016 मे मेरा पतौना पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन कराई थी। और पहली बार मे ही अपने प्रतिद्वंदी को 97 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। पांच वर्षों तक अपनी कुशलता व निष्ठापूर्वक अपने कर्तब्यों का निर्वहन करते हुए जनता के दिलो में अपनी जगह बना ली। इस वजह से 2021 में हुए पंचायती चुनाव के दौरान भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 96 मतों से हराकर मुखिया पद के लिए जीत हासिल की। लेकिन इसी क्रम में 6 मार्च 2022 को अचानक तवियत खराब होने के कारण उनकी निधन 36 वर्षो की आयु में हो गयी थी। उस समय पूरे पंचायत सहित प्रखण्ड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी थी। उनकी निधन के बाद वर्ष 2023 में दुबारा चुनाव कराई गई। जिसके दौरान मनोरमा देवी के पति विजय यादव ने मुखिया पद के लिए नामांकन कराया। इस चुनाव में भी जनता ने मनोरमा देवी के कार्यो व विजय यादव के विनम्र व सरल स्वभाव को देख अपना बहुमूल्य मत देकर 524 मतों से जीत दिलाया। वही बुधवार को पुण्यतिथि के अवसर पर मनोरमा देवी की दिवंगत आत्मा को उनके पैतृक आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान मुखिया मनोरमा देवी के तस्वीर पर दिप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मौके पर मुखियापति विजय यादव, पत्रकार वेद प्रकाश, पंकज कुमार, राजदेनि यादव, बैजू यादव, श्यामबहादुर यादव, देववरन यादव, धर्मेंद्र यादव, अमन कुमार, ज्वाला यादव, बबलू शर्मा, मनोज चन्द्रवँशी, सुमन यादव व मंगल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed