December 3, 2023

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फ़ीसदी बढ़ा, मोदी कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली/पटना। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा देते हुए केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इसके बाद इन्हें मिलने वाला डीए अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी 4% डीए मिल सकता है। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब नवंबर महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसमें जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि का एरियर भी शामिल होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महंगाई भत्ता बढ़ाने और कैबिनेट में लिए अन्य फैसलों की जानकारी 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। डीए में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा। इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है। महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अहम रोल निभाता है। सरकार साल में दो बार डीए में संशोधन करती है। जिसका लाभ उन्हें पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है। गौरतलब है कि देश में केंद्र सरकार के तहत करीब 52 लाख कर्मचारी काम करते हैं और 60 लाख पेंशनर्स हैं, जिन्हें सरकार के इस बड़े फैसले से लाभ होगा। कर्मचारी का महंगाई भत्ता फिलहाल 42 फीसदी के हिसाब से 7,560 रुपये होता है, वहीं इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अगर 46 फीसदी के हिसाब से गणना करें तो ये बढ़कर 8,280 रुपये हो जाएगा। यानी उसके हाथ में आने वाले वेतन में सीधे तौर पर 720 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा।

About Post Author

You may have missed