नालंदा में दिल दहलाने वाली घटना : लड़की की हत्या कर शव को नदी में फेंका, बदमाशों ने चेहरे को एसिड से जलाया

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अकौना गांव के पंचकुरवा खंधा स्थित पैमार नदी से एक युवती का शव बरामद किया है। बता दे की शव को तेजाब से जला दिया गया है। जिस वजह से मृतक युवती की पहचान करने में कठिनायी हो रही है। वही युवती के गले में दुपट्टा का फंदा बंधा हुआ है। वही शव के पास से पुलिस ने एसिड की बोतल को भी बरामद किया है। वही यह घटना बेन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा था। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वही इलाके में शव मिलने की सूचना धीरे-धीरे जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। वही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वही लोगों ने बताया कि युवती के चेहरे को एसिड से बुरी तरह से जला दिया गया है। जिस वजह से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। लोगों ने बताया कि युवती सलवार समीज पहने हुयी है। देखने से वह किसी अच्छे घर की लड़की लग रही है। वही इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक युवती को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
वही इस घटना के बारे में बेन थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पहचान छिपाने की नियत से एसिड से जला दिया गया है। जिस वजह से शव की पहचान नहीं हो पायी है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। वही इसके लिए आसपास के सभी थाने में संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। बता दे की घटनास्थल की बारिकी से जांच कि जा रही है। जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed