October 26, 2026

PATNA : पुराना सचिवालय में कर्मी का शव मिलने से हड़कंप, सचिवालय सहायक के पद पर था तैनात

पटना। राजधानी पटना में सुबह कार्यालय पहुंचा सचिवालय सहायक का बुधवार दोपहर में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बता दे की पटना के पुराना सचिवालय में संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वही मृतक की पहचान सचिवालय सहायक मो। इजाज हैदर की के रूप में हुई है। जिसकी संदिग्ध हालत में लाश मिली। बता दे की इजाज हैदर सचिवालय सहायक के पद पर है तैनात है। वही उनका शव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पास मिला। वह सामान्य प्रशासन के सेक्शन एक में पोस्टिंग है। बताया जा रहा है कि सुबह हाजिरी बनाने के बाद वह कार्यालय से निकले थे। दोपहर में लोगों ने उनका शव देखा। बाद जब उनकी पहचान हुई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि हैदर की मौत कैसे हुई।

You may have missed