जमुई में गर्भवती बहू को सास ससुर ने मार डाला: ससुर फरार, सास गिरफ्तार

file photo

  • आपसी विवाद में हुई वारदात, सास बोली, 20 साल से जिनसे झगड़ा था, उनसे करती बातचीत थी, तभी मार दिया

जमुई। बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुंधूर इलाके में गुरुवार सुबह 7 बजे एक महिला को उसके सास और ससुर ने मिलकर धारदार हथियार से काटकर मौत हत्या कर दिया। महिला की हत्या घर के आंगन में किया गया। जिसके बाद मौके से ससुर सुरेंद्र यादव फरार हो गया। वही घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सास प्रेमा देवी को भागते हुए पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाना ले गई। मृतक महिला की पहचान संगीता देवी (25) पति त्रिवेणी यादव के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलने पर गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति ने त्रिवेणी यादव ने बताया कि मैं चंडीगढ़ में मजदूरी का काम करता हुं। सुबह जब मैं शौच के लिए गया था तो देखा की मेरे पिता कट्टा लेकर दौड़ रहे थे। मुझे मंझली मम्मी ने फोन ने बताया कि वह ट्रेन में कटने के लिए जा रहे है। तभी मैं अपने पिता के पीछे दौड़ा लेकिन वह कट्टा लेकर दौड़े जा रहे थे। मैने उनका हर जगह तलाश किया पर वह कही नही मिले। तभी मुझे फोन आया की वह मेरी पत्नी की हत्याकर भाग रहे है। मेरी मम्मी और मेरे पिता ने मिलकर मेरी पत्नी संगीता की हत्या की है। पति का कहना है कि उसका किसी के साथ कोई विवाद नही था।हमलोगों उनके द्वारा अलग कर कर दिया गया था। त्रिवेणी ने बताया कि पापा सत्संगी थे। मृतक महिला दो महीने की प्रेगनेंट बताई जाती है और महिला का एक डेढ़ साल का लड़का भी है। महिला की शादी 2017 में हुई थी। आक्रोशित महिला के मायके वालों ने महिला के पति त्रिवेणी और उसके चचेरे भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचा कर थाने लाई है। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया महिला की हत्या आंतरिक कलह और बात विवाद में उनके सास ससुर के द्वारा हत्या कर दी गई है। पुलिस महिला के सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अन्य मामलों की भी छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed