बिहार कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह, लालू ने किया उद्घाटन

  • लालू बोले- हमलोग मिलकर गांधी मैदान में भाजपा हटाओ, देश बचाओ की विशाल रैली करेंगे

पटना। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार केसरी डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह मनाया गया। इस जयंती समारोह का उद्घाटन करने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तकरीबन 8 सालों के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। उनके वहां पहुंचने के बाद जहां एक और कांग्रेस जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां भोजपुरी गीत के जरिए लालू का गुणगान किया गया। उन्हें जन-जन का नेता बताया गया। इससे पहले लालू 2015 में विशुनदेव बाबू की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे थे। कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित किया गया था। सीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं। तेजस्वी जापान दौरे पर हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को भी सोनिया और राहुल का लाड़ला बताया। इसके बाद गीत के जरिए ही प्रधानमंत्री पर निशाना साधा गया। उन्हें धोखेबाज बताया गया। कार्यक्रम में लालू को सोने का मुकुट पहनाया गया। पटना में सदाकत आश्रम में बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर सीबीआई और ईडी लालू परिवार को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। सदाकत आश्रम में 20 हजार स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बनाया गया। पांच हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में मंच तैयार किया गया है। पंडाल में 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई। बता दे की 21 अक्टूबर 1887 को श्री कृष्ण सिंह का जन्म नवादा जिले के नरहट थाने के खनवा गांव में एक भूमिहार परिवार में हुआ था। ननिहाल में उनका जन्म हुआ, पैतृक गांव माउर, शेखपुरा है।
लालू बोले- हमलोग मिलकर गांधी मैदान में भाजपा हटाओ, देश बचाओ की विशाल रैली करेंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू यादव ने सदाकत आश्रम से एक बड़ा ऐलान किया। राजेंद्र सुप्रीमो ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वाला आज राम और रहीम के बंदों के बीच नफरत फैला रहा है। आज संविधान पर खतरा बना हुआ है। इसलिए हम लोग एकजुट होकर इंडिया गठबंधन बनाये हैं। ये लोग काला धन वापस लायेंगे बोलकर जनता को ठग लिया और चुनाव जीत लिया। ये लोग बोला 15 लाख आएंगे तो हम भी एकाउंट खोलवा लिए। परिवार के सदस्य के हिसाब से भी खुलवा दिए। फिर झूठ बोल दिया विदेशों में पैसा नहीं है। इसके आगे लालू यादव ने कहा कि हमको तो आज बड़े बड़े जनसंघ के नेता बता रहे हैं कि भाजपा पटना लोकसभा सीट छोड़कर कहीं नहीं जीत रहे हैं। इनलोगों का इस बार सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। इस बार देश में इंडिया गंठबंधन की सरकार बनेगी और उसके बाद जनसंख्या के हिसाब से देश के सत्ता का बंटवारा होगा। लालू प्रसाद जब आगे बढ़ चुके हैं तब नरेंद्र मोदी को बिहार में कोई जगह नहीं मिलने वाली है। राहुल जी बोलते हैं सरकार आएगी तो पूरे देश मे जातीय जनगणना होगी। उधर,लालू ने यह ऐलान किया है कि, हमलोग पटना के गांधी मैदान में एक बार फिर से बड़ी रैली करेंगे। इसका नारा होगा भाजपा हटाओ देश बचाओ। यहीं से आंधी उठेगा और मोदी,शाह और आरएसएस का सुपरा साफ हो जाएगा। आज हम यहां आए हैं। सचिवालय में श्री कृष्ण बाबू का मूर्ति है। हम और राबड़ी जाते थे और कुछ गाने वाले रहते थे और कोई नही रहता था। भूमिहार भाई दावा करते हैं कि कृष्ण बाबू उनके है लेकिन कोई भूमिहार उनको याद नहीं करता। हम तो भूमिहार भाई ने कहते हैं किम वो अपने पूर्वज का सत्कार करें। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार है। सेहत में सुधार के साथ ही वे राजनीति में भी काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल के दिनों में गोपालगंज, देवघर और सोनपुर के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं वे इंडिया गठबंधन की तीनों बड़ी बैठकों पटना, बेंगलुरु और मुंबई में भी शामिल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले वे बैडमिंटन खेलते भी नजर आए थे।

About Post Author

You may have missed