मोतिहारी में सिलेंडर लास्ट से भीषण हादसा: 40 लोग जले, 25 की हालत गंभीर

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार सुबह सिलेंडर ग्लास से बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से करीब 40 लोग झुलस गये हैं। बताया जाता है कि गैस सिलेंडर लिक होने के कारण अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते 40 लोग इस आग के चपेट में आ गये। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि 25 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल 9 लोगों को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 6 लोगों को रक्सौल के डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रामगढ़वा प्रखंड के पखनहिया गांव की है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed