PATNA : मरीज के मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पीड़ित परिवारों ने कहा- इलाज के लिए बेची थी जमीन

पटना। राजधानी पटना के जीवक हर्ट अस्पताल में 50 वर्षीय मरीज चुनमुन सिंह को 21 मई को भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन मौके से फरार है। वही पीड़ित के परिजनों ने डॉक्टर लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल, यह पूरा मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के जीवक हॉस्पिटल का है। जहां सीवान के गोरियाकोठी खोरी पाकर के रहने वाले चुनमुन सिंह के हर्ट में दिक्कत थी। जिसको लेकर 3 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के मुताबिक इलाज का खर्च 3 लाख रुपए बताया गया था। बता दे की परिजनों द्वारा पूरा पैसा अस्पताल जमा कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जमकर हंगामा करने लगे। वही उन्होंने आरोप लगाया कि 24 घंटे पहले ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन के लिए मरीज को ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने 5 यूनिट ब्लड मंगवाया और ऑपरेशन के बाद किसी से मिलने नहीं दिया।

वही अब बता रहें है कि मरीज की मौत हो गई है। वहीं पीड़ित परिजन के अनुसार, चुनमुन सिंह का 2 वर्ष से गोरखपुर में इलाज चल रहा था। जहां अचानक मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी। वही बावजूद इसके 1 लाख के आसपास की दवा बाहर से मंगवाई गई। उसके बाद 24 घंटे पहले ऑपरेशन थियेटर मरीज को ले जाया गया। जहां उसके बाद किसी से मिलने तक नहीं दिया गया। बाद में अचानक मरीज की मौत की जानकारी दी गई। वही इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। जबकि, मरीज की हालत ठीक थी। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने हंगामा शांत कराया। वही इधर परिजन एक ही बात पर अड़े है कि जब तक अस्पताल प्रबंधन नहीं मिलेंगे। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई करने की करने की बात कह रही है। जब तक लिखित शिकायत नही दी जाएगी करवाई कैसे होगी का पुलिस हवाला दे रही है।

About Post Author

You may have missed