पटना में लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार : राहगीरों से कैश लूटने की थी योजना, पुलिस ने दौड़कर पकड़ा

पटना। राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके में अपराधी फिर से लूटपाट की तैयारी में थे। बता दे की सुबह-सुबह तेजस राजधानी एक्सप्रेस से राजेंद्र नगर टर्मिनल उतर कर जाने वाले लोगों को निशाना बनाने वाले थे। वही इसके लिए दो अपराधी गोलियों से लोड पिस्टल से लैस थे। अपराधी किसी को अपना शिकार बनाते, उससे पहले ही इस बार पुलिस की टीम ने अपराधी का शिकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया। वही पकड़े गए अपराधी का नाम गोलू चौधरी है। पटना सिटी के फसाहत की मैदान इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और उसमें लोड 5 गोलियों को बरामद किया है। वही फरार हो गया दूसरा साथी थानेदार मनोरंजन भारती के अनुसार, यह पूरा मामला बुधवार के अहले सुबह का है। अपराधी गोलू अपने साथी के साथ बाइक से केंद्रीय विद्यालय के पास घूम रहा था। एक ही बाइक पर दोनों सवार थे और मलाही पकड़ी की तरफ जा रहे थे। इनकी नजर आते-जाते लोगों पर थी। जब बाइक के मीरर में पुलिस टीम को देखा तो भागने लगे। वही इसी पर पुलिस टीम को शक हुआ।

वही इसके बाद पुलिस की गाड़ी भी इनके पीछे भागी। करीब 2 किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद गोलू हाथ लगा। पर उसका साथी फरार हो गया। उसके बारे में पड़ताल की जा रही है। वही फरार हुए अपराधी की पहचान कर ली गई है। दोनों राहगीरों और तेजस राजधानी से उतरकर आने वाले पैसेंजर्स को अपना शिकार बनाने वाला था। वही हत्या से लेकर शराब तक केस हैं दर्ज गोलू की तलाश पटना पुलिस को पहले से थी। पर ये हाथ नहीं लग रहा था। वही बार-बार अपना लोकेशन भी बदल दे रहा था। इस कारण पुलिस इसे पकड़ नहीं पा रही थी। इस बार वारदात को अंजाम देने से पहले ही ये पकड़ा गया। 30 साल के इस अपराधी पर पटना सिटी के अलग-अलग थानों में हत्या से लेकर शराब मामले में करीब FIR दर्ज हैं। वही इस अपराधी पर अकेले चौक थाना में 9 FIR दर्ज हैं। बाकी के केस खाजेकला और मेहंदीगंज थाना में दर्ज है। 2013 से ही ये अपराधिक वारदातों को पटना में अंजाम देता आ रहा था।

About Post Author

You may have missed