चीन : शंघाई शहर के कोविड ऐप को हैकर ने किया हैक, 4.85 करोड़ उपयोगकर्ताओं का व्यक्तिगत जानकारियां लीक

शंघाई। चीन में एक हैकर ने शंघाई शहर द्वारा चलाए जा रहे कोविड ऐप को ही हैक कर लिया है। इस ऐप को कोविड रोकथाम के लिए सरकार ने लांच किया था, जिसमें 48.5 मिलियन (4.85 करोड़) उपयोगकर्ताओं का व्यक्तिगत डाटा है। अब इस डाटा का बड़े स्तर पर लीक होने का खतरा बढ़ गया है, इसी के साथ यह महीने भर में चीनी डेटा लीक का दूसरा मामला है। वही XJP नाम वाले हैकर ने बुधवार को हैकर फोरम ‘ब्रीच फोरम’ पर 4,000 डालर (3,18,805 रुपये) में डेटा बेचने का आफर पोस्ट किया। हैकर ने फोन नंबर, नाम और चीनी पहचान संख्या और 47 लोगों के स्वास्थ्य कोड सहित डेटा का एक नमूना भी प्रदान किया। वही जांच में 47 में से ग्यारह ने पुष्टि की कि उनके नाम नमूने में बताए गए थे। हालांकि दो ने कहा कि उनकी पहचान संख्या गलत थी। जानकारी के अनुसार, यह ऐप सभी निवासियों और यात्रियों को उपयोग के लिए अनिवार्य किया गया था। ऐप लोगों को लाल, पीले या हरे रंग की रेटिंग देने के लिए यात्रा डेटा एकत्र करता है जो वायरस होने की संभावना को दर्शाता है। चीन में लोगों को सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने के लिए इस ऐप के कोड दिखाना होता है। इस ऐप के डेटा को शहर की सरकार द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
कोरोना के दौरान बनाया गया था Suishenma ऐप
एक्सजेपी ने पोस्ट में कहा कि इस डीबी (डेटाबेस) में वे सभी लोग शामिल हैं जो सुइशेंमा के अपनाए जाने के बाद से शंघाई में रहते हैं। Suishenma शंघाई के स्वास्थ्य कोड प्रणाली का चीनी नाम है, जिसे कोरोना के दौरान 25 मिलियन लोगों के शहर के लिए 2020 में स्थापित किया गया था।

About Post Author

You may have missed