September 12, 2026

सहरसा में घर में सो रहे दंपती को अपराधियों ने मारी गोली, पति की मौत व पत्नी की हालत गंभीर

सहरसा । जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के चिरैया ओपी के चानन गांव में अपराधियों ने घर में सो रहे दंपती पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें पति की घटनास्थल पर ही हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दंपती को गोली मारने की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

You may have missed