बिहार के जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार, सांसद संजय जायसवाल के सवाल पर खनन मंत्री ने दी जानकारी

gold nuggets on a black background. closeup.

पटना। बिहार में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। जी हां आपने सही सुना, यह भंडार जमुई जिले के सोनो प्रखंड के करमटिया इलाके में है। केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुद इस बात की जानकारी संसद में दी। प्रहलाद जोशी ने संसद को बताया कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। अकेले 44 प्रतिशत सोना जमुई के सोनो इलाके में है। मंत्री के इस खुलासे के बाद स्थानीय लोगों में जल्द ही सोने का खनन शुरू होने की आस जगी है।
सांसद संजय जायसवाल ने पूछा सवाल तो मिली जानकारी
बिहार बीजेपी अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी से बिहार के राज्यों में सोने के भंडार को लेकर सवाल किया था। इसी सवाल के जवाब में प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। इसमें बताया गया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है। इसमें 654.74 टन स्वर्ण धातु है, इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है। जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्क सहित 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है।
15 साल पहले की गयी थी खुदाई
यहां के लोग बताते हैं कि बहुत पहले से यहां की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े पाए जाते थे। बहुत पहले लोग करमटीया इलाके के मिट्टी को नदी के पानी में धोकर छानते हुए सोना निकाल लेते थे, जिस कारण ही लगभग 15 साल पहले सरकार की एजेंसी के लोग यहां आए थे और महीनों रहकर सर्वेक्षण का काम हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड के इसी करमटिया इलाके में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है, यहां 44 प्रतिशत सोना पाये जाने की बात कही जा रही है।
जमुई में कई दूसरे खनिजों का भी है भंडार
जमुई के सोनो के अलावा अन्य प्रखंडों में भी कई तरह के खनिज अयस्क पाए पाए जाते हैं। इसमें अभ्रक के अलावा गोमेद समेत कई कीमती पत्थर भी शामिल हैं। ऐसी स्थिति में बताया जा रहा है कि 15 साल पहले जियोलॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया के लोगों के सर्वेक्षण के बाद खुदाई महंगी होने के कारण फिर से शुरू नहीं हो पाई। लेकिन, आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब खुदाई पहले की अपेक्षा सस्ती होने लगी है तो अब संभावनाएं भी दिख रही हैं कि यहां जल्द सोने का खनन शुरू हो सकता है।

About Post Author

You may have missed