मोतिहारी : 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में करना है शामिल ; केंद्रीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में पहूंचे केन्द्रीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा की देश की आजादी के एक सौ साल पूरा होने तक बिहार विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वही सरकार इसी लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। जिसमें लगातार सफलता मिल रही है। ये सारी बाते मोतिहारी पहूंचे केन्द्रीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने कही। वही आजादी के अमृत महोत्सव के दूसरे दिन आज 14 अगस्त को उर्जा मंत्री पूर्वी चम्पारण के महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों का दौरा किया। वही इस दौरान उनके साथ पूर्व गन्ना विकास मंत्री प्रमोद कुमार रहे। वही मंत्री R.K.सिंह नें पीपराकोठी के सामेकित कृषि अनुसंधान केन्द्र परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा और महापुरुषों की प्रतिमा पर फूल माला चढाये। जिसके बाद वे चन्द्रिया गांधी आश्रम पहूंचे। वही जहां महात्मा गांधी को अंग्रेजों ने चम्पारण छोडने का आदेश दिया था, उस स्थल का दर्शन किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढाये।

वही चन्द्रहिया के बाद मंत्री अग्रेजी सत्ता के जेल जो वर्तमान में M.S.कॉलेज है पहूंचे और झंडोंतोसन किया। वही इस अवसर पर मंत्री R.K.सिंह ने कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य है, जिसको लिए सरकार काम कर रही है। वही उन्होंने कहा कि आज देश के सभी गांवों और कसबों में बिजली 22 घन्टे मिल रही है। जिसे 24 घन्टे देने का लक्ष्य है। वही उन्होंने कहा कि गरीबी को दूर कर सरकार देश को विकसित राष्ट्र बनाने का काम कर रही है। जिसमें सफलता भी मिल रही है। वही इस साल हमारा GDP 9.2 रखा गया है। जिसे अगले साल तक दहाई अंक में पहूंचाना है। वही गांव के सभी परिवारों को पक्का छत देने के साथ 2047 तक देश को पूर्ण आत्मनिर्भर विकसित और आर्थिक सपन्न देश बनाना है। वही इसी संकल्प के साथ काम कर है। वही R.K.सिंह को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहला DM पूर्वी चम्पारण में बनने का सौभाग्य मिला जहां उन्होंने अपने पूराने यादों को ताजा किया।

About Post Author

You may have missed