पालीगंज व दुल्हीन बाजार में पैक्स गोदामो पर किसानों के बीच वार्षिक आमसभा का हुआ आयोजन

पटना,पालीगंज व दुल्हीन बाजार। अनुमंडल सह प्रखंड क्षेत्र के काब व आजदा सिकरिया पंचायत सहित सभी पैक्स गोदामो पर रविवार को किसानों के बीच वार्षिक आम सभा का आयोजन की गई। जानकारी के अनुसार पूरे देश मे 75 वीं स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। जिसके तहत देश के सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराई जा रही है। वही सरकार के आदेशानुसार रविवार को किसानों के सम्मान में प्रखण्ड के ऐनखां भीमनीचक, नरही पिरही व काब सहित सभी पैक्सों में रविवार को आम सभा की गयी। जिसकी अध्यक्षता सम्बन्धित पैक्स अध्यक्षो ने किया। वही आम सभा को संबोधित करते हुए काब पैक्स अध्यक्ष रितेश राज ने बताया कि काब पैक्स में ट्रैक्टर, रोटावेटर व धान दमन का मशीन उपलब्ध है जो ऑनलाइन करनेवाले किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। वही धान बेचने के लिए किसानों को मुफ्त में रजिस्ट्रेशन कराई जाएगी व जरूरत मन्दो को केसीसी प्रदान किया जाएगा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष रितेश राज ने पंचायत के 500 से अधिक किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही किसानों की समस्याओं पर चर्चा किया गया। वही मौके पर काब पैक्स के अध्यक्ष रितेश राज, कार्यकारिणी सदस्य कुंदन कुमार, संजय पासवान, रॉकी कुमार, पम्मी देवी, कौशल कुमार, सिंधु शर्मा, निकेश कुमार, रिषु कुमार, देवाधार सिंह, झाल सिंह, मोनू सिंह व अरबिंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed